फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल पुरानी बाइक या कार को स्क्रैप कराने के क्या हैं फायदे? रजिस्ट्रेशन फीस से लेकर छूट तक जानें

Mon, 05 Oct 2026 06:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits of Scrapping 15 Year Old Car: अक्सर जब कोई गाड़ी बहुत पुरानी हो जाती है या कई वर्षों तक बिना इस्तेमाल के खड़ी रहती है, तो लोग उसे कबाड़ में बेच देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गाड़ी को ऐसे ही कबाड़ में देने के बजाय हमेशा रजिस्टर्ड केंद्र पर 'स्क्रैप' कराना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई सरकारी और वित्तीय लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
15 साल पुरानी गाड़ी स्क्रैप - फोटो : AI
Vehicle Scrappage Policy India: भारत सरकार की 'व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी' के तहत 15 साल से पुरानी और अनफिट गाड़ियों को स्क्रैप यानी कबाड़ में देने पर वाहन मालिकों को कई बड़े लाभ दिए जाते हैं। अक्सर पुरानी गाड़ियां न सिर्फ ज्यादा ईंधन पीती हैं, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाती हैं और बार-बार मरम्मत के खर्चे से जेब पर बोझ डालती हैं। 

सरकार का मकसद पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को सड़कों से हटाकर नई, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल गाड़ियों को बढ़ावा देना है। अगर आपके पास भी 15 साल पुरानी कार या बाइक खड़ी है, तो उसे स्क्रैप कराने पर आपको नई गाड़ी खरीदने में काफी बचत हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगी रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट - फोटो : Freepik
नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगी रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट
  • अपनी पुरानी गाड़ी को रजिस्टर्ड स्क्रैपिंग सेंटर पर जमा करने पर आपको एक 'डिपॉजिट सर्टिफिकेट' मिलता है।
  • इस सर्टिफिकेट को नई गाड़ी खरीदते समय दिखाने पर आपको नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन शुल्क में पूरी छूट प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
रोड टैक्स में मिलेगी भारी रियायत - फोटो : Freepik
रोड टैक्स में मिलेगी भारी रियायत
  • पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने का सबसे बड़ा फायदा रोड टैक्स में मिलने वाली छूट है।
  • राज्य सरकारें नया पर्सनल वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 25 प्रतिशत तक की और व्यावसायिक वाहन खरीदने पर 15 प्रतिशत तक की भारी छूट देती हैं।

4 of 5
कार कंपनियों से मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट - फोटो : Adobe Stock
कार कंपनियों से मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट
  • अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर आपको उसकी स्क्रैप वैल्यू मिलती है, जो नई गाड़ी की कीमत का लगभग 4 से 6 प्रतिशत होती है।
  • इसके अलावा, वाहन निर्माता कंपनियां स्क्रैपेज सर्टिफिकेट दिखाने पर नई गाड़ी पर 5 प्रतिशत तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बार-बार के मेंटेनेंस और प्रदूषण के जुर्माने से मुक्ति - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बार-बार के मेंटेनेंस और प्रदूषण के जुर्माने से मुक्ति
  • 15 साल पुरानी गाड़ी का हर 5 साल में री-रजिस्ट्रेशन कराना काफी महंगा पड़ता है और ग्रीन टैक्स भी देना होता है।
  • स्क्रैप कराने से आप भारी मेंटेनेंस खर्च, बार-बार की चालान की परेशानी और अनफिट गाड़ी चलाने के कानूनी जोखिम से हमेशा के लिए बच जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें