लोग जो भी अपनी मेहनत से पैसे कमाते हैं, उसे बचाकर रखते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक तो मौजूदा समय की जरूरतों को पूरा किया जा सके, और दूसरा की भविष्य के समय उन्हें कोई दिक्कत न हो। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हर कोई अपने भविष्य के लिए बचत करें। इसके लिए लोग अपने बैंक खाते में पैसा जमा करवाते हैं, एफडी भी करवाते हैं। जबकि कई लोग कई तरह की योजनाओं में निवेश भी करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई सालों से उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए एक योजना चला रही है, जिसका नाम वृद्धावस्था पेंशन स्कीम है। इस योजना का लाभ प्रदेश में रहने वाले बुजुर्ग ले सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका लाभ पाने के लिए क्या पात्रता है? आपको किन बातों का ध्यान रखना है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस योजना के बारे में बताते हैं...