पोस्ट ऑफिस द्वारा लोगों को कई प्रकार की स्कीम ऑफर की जाती है। खास बात तो ये है कि इसमें ग्राहकों को बैंक के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलता है। अगर आप भी एक सुरक्षित और छोटे निवेश में बेहतर मुनाफा चाहते हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल, आज हम बात करने वाले हैं पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के बारे में इसमें निवेश करके आपको बैंक से भी ज्यादा फायदा मिल सकता है। साथ ही इसमें आपको ब्याज के साथ सरकारी गारंटी और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं। इसके तहत तिमाही आधार पर ब्याज की सुविधा दी जाती है। अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसमें एफडी कराना बेहद आसान है, जिसकी जानकारी इंडिया पोस्ट ने अपने वेबसाइट पर दी है। जानकारी के मुताबिक आप पोस्ट ऑफिस में 1,2, 3 और 5 सालों के लिए अलग-अलग एफडी करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके और क्या फायदे हैं...