August 2023 Bank Holiday List: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया जाता है। ऐसे में रिजर्व बैंक ने अगस्त महीने में पढ़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। देश में अलग अलग जोन में बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जा रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको इन छुट्टियों की लिस्ट पर गौर कर लेना चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगस्त में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बता दें कि अगस्त महीने में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन की मानें, तो सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक कि कुछ छुट्टियां राज्य स्पेसिफिक भी हैं।