Bank Holidays August 2024: जुलाई महीना खत्म होने जा रहा है। इसके बाद अगस्त महीने की शुरुआत हो जाएगी। अगले अगस्त महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आ रहे हैं। इसके अलावा अगले महीने स्वतंत्रता दिवस भी है। इस कारण अगस्त महीने में कई दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगस्त महीने में किस राज्य में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे? इसको लेकर आरबीआई की वेबसाइट पर जानकारी दे दी गई है। अगर आप अगले अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने जा रहे हैं तो आपको अगस्त महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक की छुट्टी वाले दिनों में आप बैंक से जुड़े अपने कई काम को ऑनलाइन भी करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अगस्त महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे।