रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अगर आप बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्य अगले जनवरी महीने में कराने जा रहे हैं, तो आपको अगले साल जनवरी महीने में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। अगले साल जनवरी के महीने में नया साल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस आदि कई महत्वपूर्ण इवेंट आ रहे हैं। इन खास मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। अगले साल जनवरी महीने में किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे? इस बारे में अगर आपको पता नहीं है, तो बैंकिंग से जुड़े कार्य कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में आप छुट्टियों के दिन भी बैंकिंग से जुड़े कई काम ऑनलाइन करा सकते हैं।