फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays: क्या आज गोवर्धन पूजा के दिन खुले रहेंगे बैंक? जानिए क्या है अपडेट

Wed, 22 Oct 2025 11:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर साल कैलेंडर के हिसाब से अलग अलग राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की सूची जारी करता है। कई बार देखने को मिलता है कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टियां होती हैं तो कुछ राज्यों में बैंक में कामकाज जारी रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
bank holiday - फोटो : Adobe Stock
आज 22 अक्तूबर को देशभर में गोवर्धन पूजा मनाया जा रहा है। दिवाली के अगले दिन इस त्योहार को मनाया जाता है। यह त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। गोवर्धन पूजा के दिन कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या आज बैंक खुले रहेंगे? त्योहारों के समय बैंक की छुट्टियों के कारण लोगों के कई जरूरी वित्तीय काम प्रभावित होते हैं। कई लोगों को बैंक में चेक जमा करना होता है या नकदी निकालना होता है। इस कारण अगर आप आज बैंक में किसी जरूरी कार्य से जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर साल कैलेंडर के हिसाब से अलग अलग राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की सूची जारी करता है। कई बार देखने को मिलता है कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टियां होती हैं तो कुछ राज्यों में बैंक में कामकाज जारी रहता है। आज गोवर्धन पूजा के दिन कई शहरों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
bank holiday - फोटो : ANI

इन शहरों में आज बंद रहेंगे बैंक

  • बेंगलुरु
  • लखनऊ
  • नागपुर
  • मुंबई
  • बेलापुर
  • गंगटोक
  • जयपुर
  • कानपुर
  • देहरादून
  • अहमदाबाद आदि शहर शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bank holiday - फोटो : Adobestock
कल देशभर में भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। इस कारण भी देश के कई शहरों में बैंक की छुट्टियां रहेंगी। अगर आप कल बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार जरूर देख लें किस किस शहर में बैंक बंद रहेंगे। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

4 of 5
bank holiday - फोटो : freepik

भाई दूज के दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

  • इंफाल
  • कानपुर
  • लखनऊ
  • कोलकाता
  • शिमला
  • गंगटोक
  • अहमदाबाद आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bank holiday - फोटो : Adobe Stock

क्या छठ पूजा के दिन खुले रहेंगे बैंक

अगर आप छठ पूजा के दिन बैंक में अपना कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो, जान लें कि 27 अक्तूबर 2025 को छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में और 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें