Atal Pension Yojana Benefits: देश में अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों का मौका है। ऐसे में लोगों ने इन त्योहारों के लिए ढेर सारी खरीदारी की है और पूरे उत्साह के साथ लोग इन त्योहारों को मनाते हैं। ऐसा ही एक पर्व है भाई दूज, जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस साल 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं।
ऐसे में भाई अपनी बहनों को इस दिन तोहफे भी देते हैं और अगर आप अपनी बहन को कोई उपहार देना चाहते हैं, तो आप अपनी बहन का नाम अटल पेंशन योजना से जोड़ सकते हैं ताकि उसको भविष्य में हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सके। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और ये योजना क्या है वो भी जानेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...