फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में फिंगरप्रिंट नहीं हो रहा मैच? जानिए आधार ऑथेंटिकेशन फेल होने के चार मुख्य कारण

Sun, 27 Sep 2026 07:34 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Biometric Authentication Failure Reasons: अक्सर ऐसा होता है कि लोग जब बैंक में अपना ई-केवाईसी करा रहे होते हैं तो बार-बार फिंगर प्रिंट मिसमैच होता है। बता दें कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, आइए इस लेख में कुछ प्रमुख कारणों के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक फिंगरप्रिंट मिसमैच समाधान - फोटो : AI
Bank Fingerprint Not Matching Solution: बैंक में पैसे निकालने या केवाईसी कराने के दौरान अक्सर लोगों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फेल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। मशीन पर बार-बार उंगली रखने के बावजूद फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता और लेनदेन अटक जाता है। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं कि अचानक उनका फिंगरप्रिंट काम करना क्यों बंद कर गया।

वास्तव में, इसके पीछे केवल एक ही वजह नहीं होती, बल्कि कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में चार मुख्य कारणों के बारे में जानते हैं जिनकी वजह से बैंक में फिंगरप्रिंट काम नहीं करता।
विज्ञापन

2 of 5
उम्र और शारीरिक श्रम से उंगलियों के निशान घिसना - फोटो : AI Generated
उम्र और शारीरिक श्रम से उंगलियों के निशान घिसना
  • उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी त्वचा में बदलाव आते हैं, जिससे उंगलियों की रेखाएं हल्की पड़ जाती हैं।
  • इसके अलावा, खेत या फैक्टरी में अत्यधिक शारीरिक श्रम करने वाले लोगों की त्वचा में घिसावट आ जाती है।
  • इस कारण बायोमेट्रिक स्कैनर उंगलियों के निशानों को ठीक से पहचान नहीं पाता और ऑथेंटिकेशन फेल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सुरक्षा कारणों से बायोमेट्रिक का लॉक होना - फोटो : FREEPIK
सुरक्षा कारणों से बायोमेट्रिक का लॉक होना
  • कई बार लोग अपने कार्ड और खाते की सुरक्षा के लिए 'आधार' एप या वेबसाइट से बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा चालू कर देते हैं।
  • अगर आपका बायोमेट्रिक लॉक एक्टिव है, तो बैंक की मशीन आपके फिंगरप्रिंट को तुरंत रिजेक्ट कर देगी।
  • बैंक में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने से पहले अपने मोबाइल से एप के जरिए इसे अनलॉक करना बेहद जरूरी होता है।

4 of 5
हाथों में सूखापन, गंदगी या नमी होना - फोटो : Adobe Stock
हाथों में सूखापन, गंदगी या नमी होना
  • उंगलियों की सफाई और नमी का स्तर भी स्कैनर की रीडिंग को प्रभावित करता है।
  • अगर हाथों में अत्यधिक सूखापन, पसीना, तेल या गंदगी लगी हो, तो स्कैनर सेंसर रेखाओं को ठीक से स्कैन नहीं कर पाता।
  • बैंक में फिंगरप्रिंट लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धोकर और सुखाकर ही मशीन पर उंगली रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्वर की खराबी और तकनीकी समस्याएं - फोटो : FREEPIK
सर्वर की खराबी और तकनीकी समस्याएं
  • कभी-कभी समस्या आपकी उंगलियों में नहीं, बल्कि बैंक या यूआईडीएआई के सिस्टम में होती है।
  • केंद्रीय सर्वर डाउन होने, इंटरनेट कनेक्टिविटी धीमी होने या बैंक की बायोमेट्रिक डिवाइस के खराब होने पर भी ऑथेंटिकेशन फेल का मैसेज आता है।
  • ऐसी स्थिति में थोड़ा इंतजार करके दोबारा प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें