फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बिना मास्टर लिस्ट बनाए बुक कर सकते हैं तत्काल टिकट? जानिए रेलवे का नियम

Sun, 27 Sep 2026 06:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tatkal Ticket Fast Booking Tips: आईआरसीटीसी का तत्काल टिकट बुक करते समय अक्सर लोग मास्टर लिस्ट बनाने का सुझाव देते हैं, मगर कुछ लोगों को लगता है कि बिना मास्टर लिस्ट के IRCTC पर तत्काल टिकट नहीं बुक कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मास्टर लिस्ट न होने पर बुकिंग में क्या आती है चुनौती? - फोटो : AI
Can You Book Tatkal Without Master List: ट्रेन में अचानक सफर करने के लिए तत्काल टिकट सबसे बड़ा सहारा होता है। लेकिन तत्काल कोटा खुलते ही कुछ ही सेकंडों में सारी सीटें फुल हो जाती हैं। अगर आपने देखा होगा कि तत्काल टिकट का विंडो जैसे ही खुलता है उसके 5 मिनट पहले ही मास्टर लिस्ट अपडेट करने की सुविधा बंद हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या आईआरसीटीसी पर बिना 'मास्टर लिस्ट' बनाए तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है।

भारतीय रेलवे के आधिकारिक नियमों के अनुसार, बिना मास्टर लिस्ट के भी तत्काल टिकट बुक करना पूरी तरह से संभव है। हालांकि, तत्काल बुकिंग में एक-एक सेकंड का महत्व होता है। मास्टर लिस्ट का मुख्य उद्देश्य यात्री की जानकारी पहले से सेव करके बुकिंग प्रक्रिया को तेज बनाना होता है।
विज्ञापन

2 of 5
मास्टर लिस्ट क्या है और यह कैसे काम करती है? - फोटो : Adobe Stock
मास्टर लिस्ट क्या है और यह कैसे काम करती है?
  • मास्टर लिस्ट आईआरसीटीसी की एक बेहद उपयोगी सुविधा है।
  • इसमें आप यात्रा से पहले ही अपने परिवार या दोस्तों के नाम और उम्र की जानकारी प्रोफाइल में सेव कर सकते हैं।
  • तत्काल बुकिंग खोलते ही 'ऐड एग्जिस्टिंग' बटन पर क्लिक करते ही यात्रियों का पूरा विवरण एक सेकंड में जुड़ जाता है, जिससे आपका कीमती समय बच जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
मास्टर लिस्ट न होने पर बुकिंग में क्या आती है चुनौती? - फोटो : Adobe Stock
मास्टर लिस्ट न होने पर बुकिंग में क्या आती है चुनौती?
  • अगर आपने आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट पर मास्टर लिस्ट नहीं बनाई है, तो आपको तत्काल बुकिंग का समय शुरू होते ही यात्री का नाम, उम्र और जेंडर मैनुअली टाइप करना होगा।
  • इस प्रक्रिया में 30 से 45 सेकंड का अतिरिक्त समय लग जाता है। भारी ट्रैफिक के कारण इतनी देर में सीटें फुल होने का जोखिम बहुत बढ़ जाता है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
मास्टर लिस्ट के बिना तेजी से बुकिंग करने के तरीके
  • अगर आपने मास्टर लिस्ट नहीं बनाई है, तो भी आप तेजी से बुकिंग कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप यूपीआई या आईआरसीटीसी ई-वॉलेट जैसे फास्ट पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
  • इसके अलावा, पैसेंजर डिटेल भरते समय ऑटो-फिल टूल्स का इस्तेमाल करके भी समय बचाया जा सकता है ताकि पेमेंट पेज तक जल्दी पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
कन्फर्म तत्काल टिकट पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
  • तत्काल टिकट बुक करते समय हमेशा समय-सीमा का ध्यान रखें। एसी कोच के लिए सुबह 10:00 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे बुकिंग शुरू होती है। 
  • बुकिंग शुरू होने से 2 मिनट पहले लॉगिन कर लें और मजबूत इंटरनेट कनेक्शन का ही इस्तेमाल करें। अगर संभव हो, तो हमेशा मास्टर लिस्ट पहले से तैयार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें