फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय क्या आप भी करते हैं ये गलतियां? न करें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Tue, 14 Feb 2023 03:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
ATM Tips: आजकल लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। किसी का सैलरी अकाउंट, तो किसी का बचत या चालू खाता आदि। लोग अपने बैंक खाते में पैसे रखते हैं, ताकि जरूरत के समय ये उनके काम आ सके। वहीं, अब तो पहले की तरह बैंक खाते से पैसे निकालना कठिन भी नहीं रह गया है। पैसे निकालने के लिए अब न तो स्लिप भरनी पड़ती है और अब न ही लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है, क्योंकि अब एटीएम के जरिए ये काम कभी भी और मिनटों में हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी गलतियां करने से बचकर रहना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
इन गलतियों को कभी न करें:-

नंबर 1
  • एटीएम पर पैसे निकालने के लिए कभी किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। घर के ऐसे व्यक्ति को पैसे लेने भेजें, जिसे एटीएम से पैसे निकालना आता हो। इसके अलावा अगर आप चाहें तो एटीएम पर मौजूद गार्ड की मदद ले सकते हैं। पर भूलकर भी किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप जब भी एटीएम से पैसे निकालें, तो ध्यान रहे कि ट्रांजेक्शन पूरी होने के बाद ही वहां से जाएं। कई लोग पैसे लेकर जल्दबाजी में वहां से चले जाते हैं। ऐसे में कोई आपकी इस गलती का फायदा उठाकर आपको चपत लगा सकता है। 

4 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : pixabay
नंबर 3
  • एटीएम पर जब भी पैसे निकालने जाएं, तो ध्यान रखें कि एक बार में एक ही व्यक्ति पैसे निकालने अंदर जा सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई आपके साथ अंदर मौजूद तो नहीं है या फिर कोई चुपके से आपके पिन नंबर या कार्ड को देखने की कोशिश कर रहा है आदि। इसलिए न तो किसी को अंदर आने दें और जब भी अपना पिन नंबर दर्ज करें, तो दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
नंबर 4
  • आप जब भी एटीएम मशीन से पैसे निकालने जाएं, तो वहां जरूर चेक करें कि कहीं कार्ड लगाने वाली जगह पर कार्ड क्लोनिंग तो नहीं है। दरअसल, जालसाज कार्ड लगाने वाली जगह पर कोई चिप लगा देते हैं। इसलिए जब भी मशीन में कार्ड लगाएं, तो पहले अच्छे से चेक कर लें और कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत बैंक को सूचित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें