फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gram Suraksha Yojana: किसानों के लिए जबरदस्त स्कीम, 50 रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 35 लाख

Tue, 14 Feb 2023 02:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
Post Office Gram Suraksha Yojana: देश में एक बड़ी आबादी किसानों की है। आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में इनकी आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इसके अलावा सरकार ने कई छोटी बचत योजनाओं को भी शुरू किया है। इसी कड़ी में आज हम किसानों के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं। देशभर में बड़े पैमाने पर किसान पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप प्रति दिन 50 रुपये की बचत करके हर महीने 1500 रुपये का निवेश इस स्कीम में करते हैं। ऐसे में मैच्योरिटी के समय आप लगभग 35 लाख रुपये तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
स्कीम के अंतर्गत 80 साल की आयु पूरी होने पर व्यक्ति को पॉलिसी के 35 लाख रुपये वापस कर दिए जाते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में जरूरत के समय भी लोग मैच्योरिटी से पहले पैसों को निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
स्कीम के अंतर्गत आप 55 साल की इन्वेस्टमेंट पर 31 लाख 60 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं 58 साल के निवेश पर 33 लाख 40 हजार और 60 साल निवेश करने पर मैच्योरिटी के समय 34 लाख, 60 हजार रुपये मिलेंगे। 

Valentine Day 2023: आशिकी और प्यार के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, जान लें ये जरूर बातें

4 of 5
PM Kisan Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 19 से 35 साल के बीच है। वह इसमें आवेदन करके निवेश शुरू कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
इसमें आपको 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक निवेश करने की सहूलियत मिलती है। स्कीम के अंतर्गत अगर निवेशक की मृत्यु 80 साल की उम्र में होती है। इस स्थिति में उत्तराधिकारी को बोनस के साथ पूरी रकम मिल जाती है।

 

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं भरवा रहे गाड़ी में नकली पेट्रोल, ऐसे करें असली-नकली में पहचान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें