बैंक खाता आपका, नॉमिनी कौन?
- फोटो : freepik
नॉमिनी होता क्या है?
नॉमिनी वह व्यक्ति होता है, जिसका नाम खाताधारक अपने बैंक खाते के लिए दर्ज कराता है। खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में बैंक खाते में जमा रकम पर दावा करने की प्रक्रिया में नॉमिनी की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए बैंक अकाउंट में नॉमिनी की जानकारी सही और अपडेट रखना जरूरी है। यह बात खास तौर पर उन महिलाओं के लिए जरूरी है, जिनके नाम पर अलग-अलग बैंक खाते हैं। कई बार शादी के बाद मोबाइल नंबर, पता या दूसरी जानकारी अपडेट हो जाती है, लेकिन नॉमिनी की जानकारी पुरानी ही रह जाती है।