फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Account Hold: आपका भी बैंक खाता कर दिया गया है होल्ड? तो फिर से हो जाएगा चालू, बस करना होगा ये काम

Tue, 01 Feb 2022 06:46 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाते को क्यों कर दिया जाता है होल्ड - फोटो : istock
आज के समय में बैंक में अकाउंट होना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। बैंक खाते में लोग अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखते हैं। बैंक अकाउंट एक तरह से व्यक्ति की पहचान का भी प्रमाण होता है। सरकार भी जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाता खुलवा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ना चाहती है। अपनी सहुलियत के हिसाब से लोग अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाते हैं। कुछ लोगों के पास तो एक से अधिक बैंक अकाउंट होते हैं। लेकिन कई बार बैंकों से जुड़ी कुछ दिक्कतें लोगों के सामने आ जाती हैं और उसकी जानकारी नहीं होने की वजह से उनको काफी परेशान होना पड़ता है। कई बार बैंकों द्वारा अकाउंट को होल्ड कर दिया जाता है। ऐसे में खाते में किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं हो पाता है और लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। चलिए आज जानते हैं कि किन परिस्थितियों में आपके अकाउंट को होल्ड पर किया जाता है और खाता होल्ड हो जाने पर आपको क्या करना चाहिए....?
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाते को क्यों कर दिया जाता है होल्ड - फोटो : iStock
क्यों होता है बैंक अकाउंट होल्ड?
  • इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि जब किसी ग्राहक ने बैंक से लोन लिया है और उसे सही समय पर नहीं चुकाया है, तो ऐसी स्थिति में बैंक खाते को होल्ड पर किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाते को क्यों कर दिया जाता है होल्ड - फोटो : istock
  • केवाईसी अपडेट न होने से भी अकाउंट होल्ड पर कर दिया जाता। लंबे समय से केवाईसी न अपडेट कराने पर बैंक आपके खिलाफ कार्रवाई करके आपके खाते को होल्ड पर रख सकता है। 

4 of 5
बैंक खाते को क्यों कर दिया जाता है होल्ड - फोटो : istock
  • इसके अलावा अगर आपके खाते में किसी तरह का फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुआ है, तो ऐसी स्थिति में भी बैंक खाते को होल्ड पर कर दिया जाता है। साथ ही खाते पर लॉकर का किराया नहीं चुकाने पर भी आपको खाते को होल्ड किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाते को क्यों कर दिया जाता है होल्ड - फोटो : iStock
बैंक अकाउंट होल्ड होने पर क्या करें?
  • अगर आपका भी बैंक खाता होल्ड कर दिया गया है तो सबसे पहले इसके पीछे के कारण का पता करें। इसके लिए आपको सबसे पहले जिस बैंक में आपका खाता है वहां जाना होगा। इसके बाद कारण पता करके आप उसे ठीक करवा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें