फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Account Closing Tips: बैंक खाता बंद करवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

Mon, 08 May 2023 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाता बंद करवाने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : istock
Account Closing Tips: पिछले कुछ सालों में बैंकिंग क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा फायदा खातधारकों को मिलता हुआ नजर आ रहा है। किसी को पैसे भेजने से लेकर निकालने तक, लोन लेने से लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाने तक आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम आसानी से हो जाते हैं। यही नहीं, अब तक लोगों के एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं। पर कई बार देखने में आता है कि लोग इन बैंक खातों को एक साथ मैनेज नहीं कर पाते हैं। इसलिए लोग अपने एक से अधिक बैंक खातों को बंद भी करवा देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी बैंक खाते को बंद करवा रहे हैं, तो आपको पहले कुछ बातों को जान लेना जरूरी हो जाता है। वरना बाद में आपका काफी नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाता बंद करवाने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : iStock
इस वक्त न कराएं बंद
  • दरअसल, कई बार लोग बैंक खाता खुलवा तो लेते हैं लेकिन वो अपने खाते को एक साल के अंदर ही बंद करवाने लगते हैं। ऐसा न करें क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको खाता बंद करवाने के लिए क्लोजिंग चार्ज देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाता बंद करवाने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : pixabay
  • ऐसे में आप अपने खाते को एक साल बाद ही बंद करवाएंगे, तो आपको कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा अगर आप अपने बैंक खाते को जल्दी बंद करवाना चाहते हैं, तो बैंक खाता खुलवाने के 14 दिनों के भीतर आप बिना कोई चार्ज दिए हुए अपने बैंक खाते को बंद करवा सकते हैं।

4 of 5
बैंक खाता बंद करवाने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : istock
ये भी जान लें
  • अगर आप अपना बैंक खाता बंद करवा रहे हैं, तो आपको उसमें जमा पैसे बैंक की तरफ से दिए जाते हैं। वहीं, अगर आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा हैं, तो ऐसे में आपको सिर्फ 20 हजार रुपये ही नकद मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाता बंद करवाने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है? - फोटो : iStock
  • वहीं, बात अगर बाकी पैसों की करें, तो अगर आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपये से ज्यादा है तो बैंक उसे आपके किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर देता है। बस इसके लिए बैंक आपके दूसरे खाते की जानकारी लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें