फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: अगर लोन रिकवरी के लिए बैंक कर रहा आपको परेशान, तो तुरंत उठाएं ये कदम

Mon, 08 May 2023 11:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What To Do if Loan Recovery Agent Bothers You - फोटो : Istock
What To Do if Loan Recovery Agent Bothers You: अक्सर हमें पैसों की कमी के कारण किसी जरूरी कार्य को पूरा कराने के लिए लोन का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, लोन लेने के बाद कई बार ऐसी स्थिति में बन जाती है कि लोन को चुकाने में देरी हो जाती है। ऐसे में लोन रिकवरी एजेंट द्वारा व्यक्ति को काफी परेशान किया जाता है। एक तरफ आर्थिक दिक्कतें ऊपर से लोन रिकवरी एजेंट द्वारा बार बार परेशान किए जाने से व्यक्ति के ऊपर कई तरह के संकट खड़े हो जाते हैं। अगर आपको लोन रिकवरी एजेंट द्वारा कर्ज न चुका पाने की स्थिति में परेशान किया जा रहा है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आपको लोन रिकवरी एजेंट द्वारा परेशान किया जा रहा है। ऐसे में आपके पास कई कानूनी अधिकार हैं, जिनकी सहायता लेकर आप बैंकिंग संस्था/लोन रिकवरी एजेंट के ऊपर कार्रवाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
What To Do if Loan Recovery Agent Bothers You - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को लोन रिकवरी एजेंट के व्यवहार को सुधारने के लिए कहा था। बैंक से लोन लेने वाले ग्राहकों को धमकाने, उनके साथ दुर्व्यवहार को रोकने के लिए आरबीआई ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए सर्कुलर भी जारी किया था।
विज्ञापन

3 of 5
What To Do if Loan Recovery Agent Bothers You - फोटो : Istock
अगर आपको लोन रिकवरी एजेंट कर्ज न चुका पाने की स्थिति में बार-बार परेशान कर रहा है। ऐसे में आपको उनसे परेशान होने की जरूरत नही है। 

Jio: 155 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिनों की वैलिडिटी, डाटा कॉलिंग के साथ मिल रहे ये फायदे

4 of 5
What To Do if Loan Recovery Agent Bothers You - फोटो : Istock
ऐसी स्थिति में आप इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में कर सकते हैं। इसके अलावा लोन रिकवरी एजेंट द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार के लिए आप पेनल्टी की मांग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What To Do if Loan Recovery Agent Bothers You - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि दो किस्त को न चुका पाने की स्थिति में बैंक रिमाइंडर भेजता है। वहीं अगर आप होम लोन की लगातर तीन किस्त को नहीं चुका पाते हैं। ऐसे में बैंक द्वारा कानूनी नोटिस भेजा जाता है। अगर बैंक की चेतावनी के बाद भी आप ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें