Ban on Single use Plastic: भारत सरकार ने आज यानी 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के अंतर्गत ये बैन कुल 19 वस्तुओं पर लगा है। प्रतिबंध लगने के बाद देशभर में कंपनियां स्ट्रॉ से बने प्रोडक्ट को बाजार में नहीं बेच पाएंगी। बैन हुई वस्तुओं में थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, सिगरेट पैकेट की फिल्म, प्लास्टिक के झंडे, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड, गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक, क्रीम, कैंडी स्टिक और 100 माइक्रोन से कम के बैनर शामिल हैं। केंद्र सरकार ने कंपनियों को प्लास्टिक के इस्तेमाल की जगह ऐसे वस्तुओं को प्राथमिकता देने की बात कही है, जो पर्यावरण हितैषी हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि क्या होते हैं सिंगल यूज प्लास्टिक? और कैसे इनका उपयोग हम घर पर कम कर सकते हैं?