फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card KYC: खाते में इस दिन आ सकते हैं दूसरी किस्त के पैसे, इससे पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Fri, 01 Jul 2022 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
e-Shram Card: ई-श्रम कार्डधारकों को दूसरी किस्त कब मिलेगी - फोटो : Amar Ujala
e-Shram Card Update: हमारे देश में लगभग हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें आर्थिक लाभ देने से लेकर बीमा या अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसे ही देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए भी सरकार की तरफ से एक योजना चलाई गई है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इसमें कामगारों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अभी तक इस योजना की पहली किस्त लाभार्थियों को मिल चुकी है, और अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी दूसरी किस्त के पैसे लेना चाहते हैं, तो आपको एक काम कराना बेहद जरूरी हो जाता है वरना आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में बता सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
e-Shram Card: ई-श्रम कार्डधारकों को दूसरी किस्त कब मिलेगी - फोटो : istock
करवा लें ई-केवाईसी
  • दरअसल, अगर आप चाहते हैं कि आपको दूसरी किस्त का लाभ मिले। तो इसके लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी दूसरी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
e-Shram Card: ई-श्रम कार्डधारकों को दूसरी किस्त कब मिलेगी - फोटो : istock
ये है ई-केवाईसी करवाने का तरीका
  • आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना है। यहां पर आपको अपना आधार और पैन कार्ड बैंक अधिकारी को दिखाना है, और उनसे ई-केवाईसी करवाने को कहना है। फिर बैंक अधिकारी आपकी ई-केवाईसी कर देते हैं। 

4 of 5
e-Shram Card: ई-श्रम कार्डधारकों को दूसरी किस्त कब मिलेगी - फोटो : istock
कब आ सकती है दूसरी किस्त?
  • बात अगर ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये दने का प्रवाधान है। जो भी पात्र कामगार हैं, उन्हें ये लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
e-Shram Card: ई-श्रम कार्डधारकों को दूसरी किस्त कब मिलेगी - फोटो : istock
  • अभी इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है, और अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के दूसरे हफ्ते में ये किस्त आ सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें