फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baal Aadhaar Card: बाल आधार कार्ड के नियम में हुआ बदलाव, अब पांच साल से कम उम्र के बच्चे का ऐसे बनेगा आधार

Sat, 15 Jan 2022 05:53 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाल आधार कार्ड के नियम में हुआ बदलाव - फोटो : twitter: @UIDAI
भारत में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग हर किसी के पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसके बिना कोई भी काम नहीं हो सकता। बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। आजकल बिना आधार कार्ड के हर जरूरी काम चाहे सरकारी हो प्राइवेट रुक जाता है। आधार कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि इसके जरिए आप कई तरह की सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  भारत में छोटे बच्चों के लिए भी आधार कार्ड उतना ही अनिवार्य है, जितना किसी वयस्क या बुजुर्ग के लिए। लेकिन हाल ही में बच्चों के आधार कार्ड में कुछ बदलाव हुआ है, जिसे हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी है। बच्चों के आधार कार्ड में क्या बदलाव हुए हैं और इस कार्ड को बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, आइए जानते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
बाल आधार कार्ड के नियम में हुआ बदलाव - फोटो : iStock
ये हुआ बदलाव 
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने बाल आधार कार्ड को लेकर अब नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत अब पांच साल से कम उम्र के बच्चे का भी आधार कार्ड बन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
बाल आधार कार्ड के नियम में हुआ बदलाव - फोटो : अमर उजाला
  • यानी अब बच्चे के जन्म के तुरंत बाद भी आधार कार्ड बन सकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए किसी तरह के बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होगी।

4 of 5
बाल आधार कार्ड के नियम में हुआ बदलाव - फोटो : ANI
  • पांच साल से पहले बच्चों का बाल आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा और रही बात बायोमेट्रिक की तो वो पांच साल का बाद ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाल आधार कार्ड के नियम में हुआ बदलाव - फोटो : Istock
बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
  • सबसे जरूरी बात, आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चा भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही उसका जन्म प्रमाण पत्र और इसके साथ ही एक एड्रेस प्रूफ होना चाहिए। 
  • माता पिता का आधार होना जरूरी है। इसके बाद बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। 
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें