फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर आपको भी चाहिए पांच लाख रुपये का लाभ, तो इस सरल तरीके से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

Thu, 12 Jan 2023 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण इलाके, दोनों ही जगह पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें से कुछ केंद्र सरकार, तो कुछ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाकर 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : istock
ये लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर ले सकते हैं लाभ
  • आयुष्मान कार्ड बनवाकर वो लोग मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं, जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं, जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, अगर आपके पास कच्चा मकान है, अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, आप निराश्रित, आदिवासी या ट्रांसजेंडर हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : istock
इस सरल तरीके से कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और आप ये कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और अपने दस्तावेज देने हैं
  • दस्तावेज में आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक एक्टिव मोबाइल नंबर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करते हैं और आपकी पात्रता भी यहां चेक होती है
  • फिर जब सत्यापन सही पाया जाता है, तो 10-15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें