फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: घर में हुआ है बेटी का जन्म, तो सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

Thu, 12 Jan 2023 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Process - फोटो : Istock
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Process: देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मांझी कन्या भाग्यश्री योजना है। महाराष्ट्र सरकार की यह एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेटी के जन्म के समय परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को 1 अप्रैल, 2016 में शुरू किया था। इस स्कीम की खास बात यह है कि अगर किसी परिवार में दो बेटियों का जन्म होता है। ऐसे में भी सरकार उस परिवार को योजना का लाभ देती है। वहीं अगर परिवार में तीसरी बेटी का जन्म होता है। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। राज्य में रह रहे कई नागरिक इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं माझी कन्या भाग्यश्री योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Process - फोटो : Pixabay

ऐसे करें स्कीम में आवेदन

  • अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं और आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ लेने के लिए आपको स्कीम में आवेदन करना होगा।
  • स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको महाराष्ट्र सरकार के शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।

विज्ञापन

3 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Process - फोटो : Pixabay
  • इस वेबसाइट पर विजिट करके आपको माझी कन्या भागयश्री योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद उसको ध्यान से भरें। फॉर्म भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो।

4 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Process - फोटो : Pixabay
  • डिटेल्स भरने के बाद आपको इस फॉर्म को जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर जमा करना है।
  • अगर आपके आवेदन में किसी प्रकार की गलती नहीं पाई जाती है। ऐसे में आपको योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Process - फोटो : istock

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है।
  • इसमें आधार कार्ड, लड़की की माता या पिता का पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें