फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: कितना जानते हैं आप आयुष्मान योजना के बारे में? पात्रता से लेकर लाभ तक सब यहां जानें

Mon, 22 Apr 2024 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Card new - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इनमें हर एक योजना के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। सरकार भी इन योजनाओं पर सालाना काफी पैसे खर्च करती है। इसी कड़ी में एक योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। इस योजना के जरिए खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ देने की कोशिश की जाती है। ऐसे में अगर आप इस योजना की पात्रता, इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
योजना के बारे में जानें:-
  • योजना का नाम - आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना
  • कौन चलाता है - केंद्र सरकार इस योजना का संचालन करती है
  • क्या लाभ मिलता है - इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Istock
मिलने वाला लाभ
  • इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड के जरिए योजना में पंजीकृत अस्पातलों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : istock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले आयुष्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर मोबाइल नंबर भरें और इस पर आए ओटीपी को भी यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें पहले में अपना राज्य चुन लें
  • जबकि, दूसरे में अपना रशन कार्ड नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें