फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी अस्पताल न करें मुफ्त इलाज, तो यहां करें शिकायत

Wed, 20 Aug 2025 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ka Ilaaj Kaha Hota Hai: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन अगर कोई अस्पताल इलाज करने से मना करता है तो आप उसका शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Complaint Number: आज के समय में किसी बीमारी का इलाज करवाने पर काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। डॉक्टर की फीस से लेकर दवाइयों का खर्च और अगर अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो ये खर्च कब लाखों में चला जाता है, पता ही नहीं चलता। इसलिए कई लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेना सही समझते हैं। इसमें हर महीने या सालाना प्रीमियम जरूर जाता है, लेकिन जरूरत के समय यही इंश्योरेंस आपके काफी पैसे बचाने में भी मदद करता है। वहीं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं जो हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले सकते या जो लोग अपना इलाज करवाने तक में सक्षम नहीं हैं आदि। 

ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन अगर कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी आपको इलाज के लिए मना करता है तो आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये शिकायत कहां और कैसे करनी होती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe stock photos
पहले फायदे के बारे में जान लें
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस कार्ड में आपको 5 लाख रुपये की सालाना लिमिट मिलती है जिससे आप एक वित्तीय वर्ष में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe stock photos
इन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है, लेकिन ये इलाज सभी अस्पतालों में नहीं बल्कि उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में होता है। जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत होते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, तो आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search के जरिए ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
कहां करनी होती है शिकायत
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो अस्पताल योजना में पंजीकृत हैं। पर अगर कोई रजिस्टर्ड अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बाद आपका मुफ्त इलाज करने से मना करता है, तो आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के राष्ट्रीय स्तर के टोल फ्री नंबर 14555 पर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिसके बाद अस्पताल पर कठोर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें