फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVP: क्या है डाकघर की किसान विकास पत्र योजना? निवेश करने के बाद इतने महीनों में डबल हो जाएंगे आपके पैसे

Wed, 20 Aug 2025 02:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डाकघर की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह निवेश के लिहाज से काफी सुरक्षित स्कीम है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock
हमारे देश की एक बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। इन लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बचत और निवेश करने की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए डाकघर एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रहा है। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। यह डाकघर की एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश किया गया पैसा कुछ महीनों के बाद डबल हो जाता है। डाकघर की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह निवेश के लिहाज से काफी सुरक्षित स्कीम है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग किसान विकास पत्र योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock
वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। किसान विकास पत्र योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आप 100 के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock
वहीं किसान विकास पत्र योजना में निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। इस योजना में आप सिंगल और ज्वॉइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाता खुलवाया जा सकता है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम में आप जितनी राशि का निवेश करते हैं, वह करीब 115 महीनों में डबल हो जाती है। अगर आप किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवाकर 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 115 महीनों के बाद आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock
किसान विकास पत्र योजना में ब्याज दर की गणना कंपाउंडिंग के आधार पर की जाती है। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डाकघर में जाना होगा। वहां इस योजना में अपना खाता खुलवाने के बाद आप निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें