फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: जानें क्या है आयुष्मान भारत योजना, इस आसान तरीके से कर सकते हैं स्कीम में आवेदन

Fri, 21 Oct 2022 03:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
Ayushman Card: देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। ऐसे में राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें रोजगार, शिक्षा, पेंशन, आवास और राशन देने जैसी कई तरह की अन्य योजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनमें से एक आयुष्मान भारत योजना है, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर मुफ्त में मिलने वाले इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो चलिए आपको इस योजना के बारे में और आवेदन के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं और आप चाहते हैं कि आपका भी ये आयुष्मान कार्ड बने, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • केंद्र पर आपको कुछ दस्तावेज लेकर जाना है, जिन्हें आपको संबंधित अधिकारी को देने हैं। इनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर शामिल है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : pixabay
स्टेप 3
  • फिर ये दस्तावेज संबंधित अधिकारी को दें, जिनकी वे जांच करेगा और साथ ही आपकी पात्रता भी देखेगा। जांच में सबकुछ सही पाए जाने पर 10-15 दिन बाद आपको आयुष्मान कार्ड जारी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : Istock
मिलने वाले लाभ को जान लीजिए
  • दरअसल, आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें