Ayushman Card: देश में जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं और जो लोग जरूरतमंद हैं। उनके लिए कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। हर साल सरकार इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रूपये खर्च कर देती है, ताकि सही हाथों में मदद पहुंच सके। कई तरह की चीजें मुहैया कराने के अलावा आर्थिक मदद देने जैसी योजनाएं तक सरकार द्वारा चलाई जाती है। जैसे- एक है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पहले पात्रता चेक करनी होगी और उसके बाद आवेदन करना होगा। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...