फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 18वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में आएंगे पैसे और किनके नहीं?

Fri, 04 Oct 2024 02:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान भारत सरकार देश के करीब 9.4 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से करीब 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी। देशभर से करीब 2.5 करोड़ किसान वेबकास्ट के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है। 

Subhadra Yojana: सरकार हर साल महिलाओं को दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता? जानिए किन्हे नहीं मिलता है लाभ
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
भारत सरकार कल पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी करेगी। वहीं देश के कई किसानों के खाते में इस बार 18वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।

PM Kisan Yojana: बस आज भर का और इंतजार, कल आपके खाते में आ जाएगी 18वीं किस्त

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनके खाते में कल 18वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। अगर आपने योजना में इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लिया है तो आपको आने वाली 18वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

Indian Railways: टीटीई और टीसी के बीच क्या होता है अंतर? नहीं पता, तो जान लीजिए आज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan Nidhi Yojana Live: खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे 18वीं किस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें