Ayushman Card Download: जब आप किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले ये चेक करना होता है कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। इसके बाद जो लोग पात्र होते हैं उन्हें आवेदन करना होता है और इसके बाद वे लाभार्थी बन पाते हैं। ठीक ऐसे ही अगर आप पात्र हैं तो आप भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद आप इस योजना के जरिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी होता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ऐसा कैसे कर सकते हैं...