फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आप भी करवाना चाहते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज? तो ऐसे करें चेक आपको मिल पाएगा लाभ या नहीं

Tue, 05 Mar 2024 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो अपनी जीवन गरीबी रेखा से नीचे बसर कर रहा है। ऐसे ही लोगों के लिए खासतौर पर कई तरह की योजनाएं देश में चलाई जा रही हैं। घर बनाने के लिए सब्सिडी, मुफ्त रसोई गैस, पेंशन देने की व्यवस्था, मुफ्त व सस्ता राशन मुहैया करवाना आदि। ऐसी ही कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं, जिनमें से एक है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता जाननी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आवेदन के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
ऐसे चेक करें आप पात्र हैं या नहीं:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए पात्रता चेक करनी होगी
  • आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर एक ओटीपी आएगा
  • ओटीपी को दर्ज करें और साथ में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें
  • अब दो विकल्प नजर आएंगे, जहां पर पहले वाले में अपना राज्य चुनना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर दूसरे वाले विकल्प में अपना जिला चुन लें
  • अब वो चीज भरें जिससे आपको सर्च करना है, जैसे- आधार कार्ड से सर्च करना है, तो आधार चुन लें
  • इसके बाद आधार नंबर भरें और सर्च पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे करें आवेदन:-
  • आवेदन के लिए सबसे पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है और यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज देने हैं
  • इनको वेरिफाई करने के अलावा आवेदनकर्ता की पात्रता भी चेक होती है
  • फिर सब कुछ सही पाए जाने पर आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें