Ayushman Card: शहर हों या फिर गांव, इन दोनों ही जगहों पर ऐसे लोग भी रहते हैं जो अपना जीवन गरीबी में बसर करने को मजबूर हैं। सरकार भी इन लोगों की मदद के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती रहती हैं, ताकि हर किसी तक मदद पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयु्ष्मान भारत योजना', जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...