फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Benefits: क्या आपका बन जाएगा आयुष्मान कार्ड? ऐसे लगाएं घर बैठे मिनटों में पता

Mon, 28 Nov 2022 02:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
Ayushman Card: देश में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उन योजनाओं का लाभ शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। इनमें सस्ता व मुफ्त राशन, शिक्षा, रोजगार, पेंशन आदि शामिल हैं। ठीक इसी तरह लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए भी कई तरह की योजनाएं चलती हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो चलिए ये जानने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
ऐसे जान सकते हैं कि आपका कार्ड बन पाएगा या नहीं:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं यानी आप उसके लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको वेबसाइट पर नजर आ रहे 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको यहां पर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर देना है। अब आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प हैं, जिसमें आपको पहले वाले में अपने राज्य को चुन लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको दूसरे विकल्प में अपने राशन कार्ड का नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सर्च करें। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें