फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें क्या है इस स्कीम का उद्देश्य

Tue, 08 Nov 2022 10:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के साथ जोड़ने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। देश भर में बडे़ पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। आज भी कई लोग गरीबी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। इस कारण बीमारी के कारण होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करने के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चला रही है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का लाभ लेकर आप बीमारी के समय आने वाली आर्थिक समस्या को दूर कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य क्या है - 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इस योजना का उद्देश्य उन गरीब लोगों तक मुफ्त इलाज को पहुंचाना है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इस योजना का लाभ पाकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस योजना के जरिए सरकार गरीब लोगों को इलाज के समय आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बाद लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन लोगों का लिस्ट में नाम होता है। उनको सर्जरी, चिकित्सा, दवाओं की लागत से लेकर 1350 मेडिकल पैकेज की सुविधा मिलती है। 

Ladli Laxmi Yojana: बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा उठा रही है सरकार, जानें क्या है लाडली लक्ष्मी योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें