फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या है पात्रता? क्या आपका बन सकता है या नहीं? ऐसे करें चेक

Wed, 10 Apr 2024 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जहां किसी योजना में कोई सामान या सब्सिडी जैसी चीजें दी जा रही हैं, तो वहीं किसी योजना में आर्थिक मदद की जा रही है। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है, ताकि हर किसी तक योजना का लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना, जिसके अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। वहीं, लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसके लिए पात्र होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि इस योजना की पात्रता सूची क्या है और कौन ये कार्ड बनवाकर लाभ ले सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
योजना में मिलने वाला लाभ
  • दरअसल, इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड की मदद से सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
क्या है पात्रता?

इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं और जिनके आयुष्मान कार्ड बन सकते हैं। उनके लिए पात्रता सूची है, जो लोग इस सूची के मुताबिक पात्र हैं, वही लाभ ले सकेंगे। तो जो लोग पात्र हैं, वो हैं...
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock
कार्ड बनवाने का तरीका:-
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें
  • फिर अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और आपकी पात्रता भी चेक की जाती है
  • अब जब जांच सही पाई जाती है, तो आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें