Ayushman Card: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जहां किसी योजना में कोई सामान या सब्सिडी जैसी चीजें दी जा रही हैं, तो वहीं किसी योजना में आर्थिक मदद की जा रही है। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है, ताकि हर किसी तक योजना का लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना, जिसके अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। वहीं, लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसके लिए पात्र होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि इस योजना की पात्रता सूची क्या है और कौन ये कार्ड बनवाकर लाभ ले सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...