फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: गुम या चोरी हो जाए आयुष्मान कार्ड तो क्या नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज? यहां जानें नियम

Wed, 26 Mar 2025 05:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Bharat Yojana: अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम या चोरी हो जाए तो क्या आप फिर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और अगर आगर हां तो कैसे? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे हो सकता है मुफ्त इलाज? - फोटो : Freepik.com
Ayushman Card: भारत सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को वर्ष 2018 में शुरू किया गया जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है।

ये योजना स्वास्थ्य योजना है जिसे खासौतर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, लेकिन अगर ये कार्ड गुम या चोरी हो जाता है तो क्या फिर भी आप मुफ्त इलाज का लाब ले सकते हैं या नहीं? तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे हो सकता है मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे हो सकता है मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
  • अधिकारी आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करते हैं
  • फिर साथ ही दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • अब जब जांच में सबकुछ सही पाया गया है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय में आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे हो सकता है मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe stock
क्या है लाभ?
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको इस आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है यानी आप 5 लाख रुपये तक का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में करवा सकते हैं। इसका खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे हो सकता है मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
क्या हो सकता है बिना आयुष्मान कार्ड मुफ्त इलाज?
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम या फिर चोरी हो चुका है तो जान लें कि आप फिर भी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए पंजीकृत अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं और अधिकारी को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आयुष्मान कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर) बताएं जिसे अधिकारी सिस्टम में दर्ज करता है और आपको वेरिफाई करके मुफ्त इलाज की परमिशन दे देता है। कोई भी ऐसा करने से मना नहीं कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें