Ayushman Card Yojana: पेंशन, बीमा, रोजगार, शिक्षा, मुफ्त व सस्ता राशन, आवास मुहैया करवाने जैसी कई तरह की योजनाएं हमारे देश में चल रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाना है। ठीक ऐसे ही सरकार एक और ऐसी योजना चलाती है, जो लोगों को मुफ्त योजनाएं मुहैया कराती है। दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना में किसी तरह का कोई प्रीमियम नहीं देना होता है। बस इसके लिए एक नियम ये है कि अगर आप ये कार्ड बनवाकर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...