Apply For Ayushman Card: आप चाहे ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या फिर शहरी इलाके में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार देशवासियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें आवास, पेंशन, बीमा, मुफ्त राशन के अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। यही नहीं एक योजना के अंतर्गत तो पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी ये लाभ मिल सके तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं। इसके बाद पात्र लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...