फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat: किन अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज? जानें यहां

Fri, 15 Nov 2024 04:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
Ayushman Bharat Yojana: देश में आर्थिक रूप से कामजोर लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। देश में बड़ी संख्याा में हर साल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चली जाती है। गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक इलाज नहीं करा पाते हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत में बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
देश में अक्सर आयुष्मान कार्ड धारकों का यह सवाल रहता है कि वे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपेय तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान कार्ड की मदद से आप किसी भी अस्पताल में जाकर अपना मुफ्त इलाज नहीं करा सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत आप उन्हीं अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं, जो स्कीम के साथ रजिस्टर्ड हैं। 

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? कैसे करें स्कीम में आवेदन? जानें यहां

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन अस्पतालों में अपना इलाज कराया जा सकता है? इस बारे में पता करने के लिए आपको इस स्कीम के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य किसी प्रकार की गंभीर बीमारी के समय गरीब लोगों के ऊपर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। 

SSY: बिटिया की शादी और पढाई-लिखाई के लिए पैसों की नहीं होगी टेंशन, इस सरकारी स्कीम में करें निवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें