Ration Card e-KYC Fraud Alert: भारत सरकार देश की एक बड़ी आबादी को मुफ्त व सस्ता राशन देने का काम करती है। इसके लिए गरीबी में जीवन यापन करने वाले और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों का राशन कार्ड बनाया जाता है। इस राशन कार्ड के जरिए कार्डधारक अपने मोहल्ले की सरकारी राशन की दुकान से हर माह मुफ्त व सस्ता राशन ले सकता है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन की सुविधा लोगों को दी जाती है। वहीं, पिछले कुछ समय से राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं जालसाज इन चीजों का फायदा उठाकर लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं सही तरीके के बारे में...