Ayushman Card: देश में हर साल कई लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चली जाती है। आज भी देश की एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है। इस कारण ये लोग किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। पैसों की तंगी की वजह से ठीक इलाज न मिल पाने की वजह से कई बार इन लोगों की जान तक चली जाती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है।
इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की शानदार स्कीम आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।