फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान भारत कार्ड से क्या सभी अस्पताल में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या कहता है नियम

Sat, 27 Jul 2024 07:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी करोड़ों गरीब लोग ऐसे हैं, जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। इसके अलावा गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक इलाज भी नहीं करा पाते हैं। किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो ऐसे में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के न मिल पाने के कारण कई बार इन लोगों की जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक शानदार स्कीम है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वे अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या आयुष्मान भारत कार्ड से देश के सभी अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत कार्ड की मदद से आप देश के सभी अस्पतालों में अपना इलाज नहीं करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप उन्हीं अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं, जिनको योजना के तहत रजिस्टर्ड किया गया है। 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना इलाज कराना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप जिस अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं। वहां जाकर यह पता करना है कि वह आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
वे अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड हैं वहां आपको हेल्प डेस्क पर जाकर बताना है कि आप आयुष्मान भारत कार्ड पर अपना इलाज कराना चाहते हैं। इसके बाद आपको अपनी पहचान को सत्यापित कराना है। यह करके आप इस स्कीम के अंतर्गत अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें