फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर अब तक नहीं बनवाया आयुष्मान कार्ड तो आज ही करें ऐसे आवेदन, मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ

Sat, 04 Nov 2023 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ayushman Card:आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Apply For Ayushman Card: सरकार जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए लाभार्थियों को सीधा लाभ भी मिलता है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके जरिए लाखों-करोडों लोगों तक मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं। बशर्ते आप योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं आप ये कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Ayushman Card:आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, आयुष्मान कार्ड योजना एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushman Card:आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
आवेदन से पहले जान लें क्या आप पात्र हैं?
  • पात्रता सूची के मुताबिक, वो लोग इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं, जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, जिनके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है या फिर आपका मकान अगर कच्चा है...

4 of 6
Ayushman Card:आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं और आप अगर ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं आदि। ये लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ayushman Card:आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे?

स्टेप 1
  • अगर आप पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर बताना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ayushman Card:आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपने दस्तावेज देने हैं
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक की जाती है और साथ ही आपके दस्तावेज भी वेरिफाई होते हैं
  • जब जांच में सभी कुछ ठीक पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें