फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता की शर्तें

Wed, 08 May 2024 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। जैसे- किसी योजना में आर्थिक मदद देने का प्रावधान होता है, तो किसी योजना में सब्सिडी या फिर कई योजना में तो कोई सामान दिया जाता है आदि। इसी कड़ी में बात अगर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना की करेंगे, तो इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। जो लोग योजना से जुड़ते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनते हैं और फिर वे ये लाभ ले सकते हैं। तो क्या आप भी इस योजना से जुड़ सकते हैं? दरअसल, इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : istock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदनकर्ता को सबसे पहले अपने सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपके दस्तावेज और पात्रता दोनों चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : istock
ये लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आपका पीएफ कटता है
  • अगर आप ईएसआईसी के सदस्य हैं
  • अगर आप करदाता है
  • अगर आपका पक्का मकान और आपके पास गाड़ी है
  • अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं आदि।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : istock
ये हैं पात्र लोग:-

कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए एक पात्रता सूची है, जिसके मुताबिक...
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : istock
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें