Ayushman Card Yojana Benefits: सरकार कई तरह की ऐसी योजनाएं उन लोगों के लिए चला रही है, जो असल में जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं। इन योजनाओं पर सालाना करोड़ों रुपये खर्चे भी किए जाते हैं, ताकि लाभार्थियों को लाभ मिल सके। केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें आर्थिक लाभ मिलने के अलावा कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसका नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस योजना से कौन जुड़ सकता है। तो आप इस बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान योजना के बारे में...