फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय कैसे कराएं आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें यहां

Sun, 10 Aug 2025 08:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार देखने को मिलता है कि किसी गंभीर बीमारी होने पर लोग पैसों की कमी होने के कारण अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। आयुष्मान भारत योजना देश की इसी समस्या का समाधान है। देश में लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम करें? - फोटो : Amar Ujala
भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। किसी गंभीर बीमारी होने पर आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी के लिए यह स्वास्थ्य बीमा कवर एक बड़ा सहारा होता है। 
कई बार देखने को मिलता है कि किसी गंभीर बीमारी होने पर लोग पैसों की कमी होने के कारण अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। आयुष्मान भारत योजना देश की इसी समस्या का समाधान है। देश में लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम करें? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप कई तरह की गंभीर बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि आयुष्मान कार्ड की मदद से बीमारी के समय कैसे 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर को क्लेम किया जाता है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।  

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम करें? - फोटो : Amar Ujala
इसके लिए आपको उस अस्पताल में जाना होगा, जो आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है। आपके क्षेत्र में कौन-कौन से अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड हैं उस बारे में आप इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके पता कर सकते हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम करें? - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद आपको उस अस्पताल में टीपीए डेस्क पर जाना है। वहां आपको बताना होगा कि आप आयुष्मान कार्ड पर इलाज कराना चाहते हैं। इसके बाद आपकी पहचान को सत्यापित किया जाएगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम करें? - फोटो : Freepik
इस तरह आप आयुष्मान कार्ड पर मिलने वाले 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर को क्लेम कर सकते हैं। बीमा कवर को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें