हमारे देश में करोड़ों घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। भारत सरकार भी देश में हर घर तक एलपीजी गैस को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस एक स्वच्छ ईंधन का साधन है। हालांकि, एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। सिलेंडर से गैस का लीक होना एक बड़ी समस्या है, जिसे कई बार लोग अनजाने में नंजरअंदाज कर देते हैं। कई बार सिलेंडर से गैस लीक धीरे धीरे होता है, जिसकी वजह से इस बारे में तुरंत पता नहीं चलता है। अगर आपके सिलेंडर से गैस लीक कर रहा है तो आपको कुछ काम तुरंत करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -