Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी कई लोग गरीबी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ना है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन कौन लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं।