फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trivia: क्या आपको पता है आपके फोन नंबरों के आगे +91 क्यों लगता है? ये है वजह

Fri, 04 Nov 2022 10:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What is Country Calling Code - फोटो : istock
आज हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इसने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं क्या आपको पता है हमारे मोबाइल नंबरों के आगे +91 क्यों लिखा होता है? कई लोगों को इसके बारे में पता है, तो कई लोग इस बारे में नहीं जानते हैं कि मोबाइल नंबरों के आगे +91 क्यों लगाया जाता है? आपको बता दें कि +91 भारत का कंट्री कोड है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत का कंट्री कोड +91 ही क्यों है? कोई और भी कोड भारत को दिया जा सकता था। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसके द्वारा कंट्री कॉलिंग कोड को तय किया जाता है। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कौन कंट्री कॉलिंग कोड को तय करने का काम करता है। 
विज्ञापन

2 of 5
What is Country Calling Code - फोटो : istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कंट्री कॉलिंग कोड इंटरनेशनल टेलीफोन नंबरिंग प्लान का हिस्सा है। एक देश से दूसरे देश में कॉलिंग करने के लिए इनका उपयोग किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
What is Country Calling Code - फोटो : istock
गौरतलब बात है कि अगर आप कोई कॉलिंग अपने देश के भीतर कर रहे हैं। ऐसे में ये कोड ऑटोमेटिक लग जाता है। वहीं अगर आप किसी दूसरे देश में कॉलिंग कर रहे हैं। इस स्थिति आपको कंट्री कोड को नंबर से पहले लगाना होता है। 

4 of 5
What is Country Calling Code - फोटो : istock
कंट्री कॉलिंग कोड को किसी देश को देते हुए उनके जोन और जोन में आने वाले उनके नंबरों द्वारा तय किया जाता है। भारत को 9वीं जोन में शामिल किया गया है। इस जोन में ज्यादातर मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया के देश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What is Country Calling Code - फोटो : istock
भारत को यहां पर 1 का कोड मिला है। इस कारण भारत का कंट्री कॉलिंग कोड +91 है। वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें, तो उसका कंट्री कॉलिंग कोड +92 है। इसके अलावा अफगानिस्तान +93 और श्रीलंका का कंट्री कॉलिंग कोड +94 है। इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन देशों को उनका कंट्री कोड जारी करने का काम करती है। 

Indian Railways: इस तरीके से ट्रेनों में कर सकते हैं लोअर बर्थ को बुक, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें