फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: कोरोना के कारण अगर होना पड़ रहा है अस्पताल में भर्ती, तो ऐसे उठा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Thu, 13 Jan 2022 11:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले लंबे समय से हर कोई परेशान है। इस बीमारी ने अब तक काफी ज्यादा संख्या में लोगों की जान ले ली है, तो वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से लोगों को अस्पतालों में लंबे समय के लिए भर्ती तक होना पड़ रहा है। वहीं, अब इस वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने हर किसी की चिंता को और बढ़ा दिया है। ऐसे में आम आदमी तो इसलिए भी सबसे ज्यादा चिंता में है कि अगर उसे कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा, तो उसके पास तो इलाज के लिए पैसे ही नहीं होंगे? ऐसे में उसका इलाज कैसे होगा? अगर आपके मन में भी इस तरह की चिंता है, तो हम आपको आयुष्मान गोल्ड कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अस्पताल में भर्ती होने पर आपका फ्री में इलाज करवाएगा। जी हां, और आपको इसके लिए पैसे भी नहीं देने होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं, और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को ये कार्ड बनाकर अस्पतालों में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। वहीं, कोरोना का इलाज भी इसमें किया जा सकता है। इसलिए अगर आपके पास ये कार्ड है या आपने नहीं बनवाया है तो आप इसे बनवाकर इसका लाभ कोरोना काल में भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : pixabay
ऐसे बनवा सकते हैं गोल्ड कार्ड:-

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पब्लिक सर्विस सेंटर पर जाना होगा, जहां केंद्र के अधिकारी आपका नाम आयुष्मान योजना लाभार्थी सूची में आपका नाम देखेंगे।

4 of 7
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर जन सेवा सेंटर अधिकारी आपका पंजीकरण करेंगे, जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दे दिया जाएगा। इसके 15 दिन के अंदर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
ये दस्तावेज चाहिए होंगे:-

-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-राशन कार्ड
-मोबाइल नंबर (रजिस्टर्ड)
-पासपोर्ट साइज तस्वीर।
विज्ञापन

6 of 7
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
  • वहीं, देश के गरीब और जरूरतमंद तबके के लगभग 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा आयुष्मान भारत योजना के तहत दी गई है। इससे लोगों का इलाज मुफ्त में किया जाता है। हालांकि, इसके लिए कुछ पात्रताएं भी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : Pixabay
ये पात्रताएं होनी चाहिए:-
  • ग्रामीण क्षेत्र में वही लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिनका मकान कच्चा हो, परिवार का मुखिया कोई महिला हो, परिवार में कोई व्यस्क यानी 16-59 उम्र का न हो, परिवार में कोई दिव्यांग हो, व्यक्ति भूमिहीन/दिहाड़ी मजदूर बेघर, अनुसूचित जाति/जनजाति से हो, दान या भीख मांगने वाले, आदिवासी या जो कानूनी रूप से मुक्त हुआ बंधुआ मजदूर हो। इस तरह के लोग इसके पात्र होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें