Apply Ayushman Card: लगभग सभी राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाते हैं, जिनका सीधा लाभ जरूतरमंद और गरीब वर्ग तक पहुंचाया जाता है। ठीक इसी तरह केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इनमें, पेंशन, रोजगार, शिक्षा, राशन और आवास जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए केंद्र सरकार आयुष्मान योजना चलाती है, जिसके अंतर्गत आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...